झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। बता दें कि सीएम का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वे महिलाओं से पैर धुलवाते नजर आ रहे हैं। खबर है कि 7 जुलाई को जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में हुए 'गुरू महोत्सव' कार्यक्रम से ये वीडियो सामने आया है।
#WATCH: Women wash feet of #Jharkhand CM Raghubar Das on a 'Guru Mahotsav' event held at Jamshedpur's Brahma Lok Dham. (July 7) pic.twitter.com/86wUeIpKzh
— ANI (@ANI_news) July 9, 2017
झारखंड के सीएम रघुबर दास इस कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। इतना ही नहीं उन पर फूलों की बरसात भी की गई जिसके बाद उनके स्वागत में खड़ी महिलाओं ने उनके पैर धोए। लेकिन, ऐसा करवाना सीएम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। क्योंकि विपक्ष इस पर कभी भी सीएम को घेर सकता है।