फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, मशाल मार्च निकाला

Sun, 25 Aug 2024 10:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दक्षिण 24 परगना के भंगोर में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में मशाल मार्च निकालतीं महिलाएं। - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर विरोध तेज हो चला है। लगातार सड़कों पर प्रदर्शन करके लोग छात्रा को न्याय देने की मांग कर रहे हैं। सिलीगुड़ी के फुलेश्वरी में महिलाओं ने मशाल मार्च निकाला। वहीं पश्चिम मेदिनीपुर में भी जूनियर डॉक्टर को न्याय देने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल मार्च निकाला।

विज्ञापन




वहीं दक्षिण 24 परगना के भंगोर में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक और चेयरमैन पीरजादा मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि दोषी को जल्द से जल्द सजा मिले। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार है और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। हम स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हैं।



अगर राज्य सरकार सीबीआई के साथ सहयोग करती है तो जल्द ही न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कर्तव्य नहीं निभा रही है। हम सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि उनके परिवार को न्याय मिले। पूरा बंगाल आरजी कर कॉलेज मामले में न्याय चाहता है। 
विज्ञापन


क्या है कोलकाता मामला
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को सभागार में ट्रेनी डॉक्टर का शव पाया गया था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। कोलकाता पुलिस ने इस घटना के संबंध में अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली। मामले में लगातार आठ दिन से सीबीआई मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें