फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024: महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर बड़ी खबर, संजय राउत का दावा- मुंबई की 36 सीटों पर 99% सहमति बनी

Sun, 25 Aug 2024 10:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का औपचारिक एलान बाकी है। किलेबंदी की कवायद के बीच महाविकास अघाड़ी (MVA) पर सबकी नजरें टिकी हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत और अंति समझौते के संबंध में संजय राउत ने कहा है कि राजधानी मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के लिए फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की सियासी सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र की चर्चा भी हो रही है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अभी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यक्रम का एलान नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक दल सीट शेयरिंग के फॉर्मूले तय करने में जुट गए हैं। ताजा घटनाक्रम में प्रदेश के विपक्षी गठबंधन- एमवीए के सांसद संजय राउत ने कहा, मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला 99 फीसदी तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी में शामिल घटक दलों के बीच लगभग सभी बातों पर अंतिम सहमति बन चुकी है। बता दें कि महा विकास अघाड़ी में शिवसेना (उद्धब बालासाहेब ठाकरे या यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा सीटों के बंटवारे पर अगले दौर की चर्चा 27 अगस्त से शुरू
सीट बंटवारे का फॉर्मूला पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा कि फिलहाल इसका ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, लेकिन इतना तय है कि मुंबई की सभी 36 विधानसभा सीटों पर कौन सी पार्टी का कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, इस संबंध में 99 फीसदी बातों पर तीनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी तरह के विवाद की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई के अलावा पूरे प्रदेश की बची हुई विधानसभा सीटों के बंटवारे पर अगले दौर की चर्चा 27 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें