कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों खूब चर्चाओं में है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 150 दिनों के भीतर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से गुजरते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। यात्रा आज पांचवें दिन केरल में प्रवेश कर चुकी है लेकिन इससे पहले तमिनलाडु में राहुल गांधी के साथ ऐसी घटना घटी, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था।
A hilarious moment from day 3 of #BharatJodoYatra
विज्ञापन
During @RahulGandhi’s interaction with women MGNREGA workers in Marthandam this afternoon, one lady said they know RG loved Tamil Nadu & they’re ready to get him married to a Tamil girl! RG looks most amused & the photo shows it! pic.twitter.com/0buo0gv7KH
भारत जोड़ो यात्रा रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से शुरू हुई। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सुधाकरण, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी.सतीशन और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव तारिक अनवर और पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओ में केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, ओमान चांडी व रमेश चेन्नीथला शामिल रहे।
यह पदयात्रा केरल में 19 दिन चलेगी। यह केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मल्लपुरम सहित विभिन्न जिलों से गुजरेगी। कुल 3570 किलोमीटर का पैदल सफर कर यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।
चाय की दुकान पर ठहरे राहुल, दुकानदार ने बताया अनुभव
यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी आज सुबह तिरुवनंतपुर-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी देर रुके। उदयनकुलमगरा के पास कुन्नाथुविला में चाय की खुश्बू ने उनके कदमों को रोक दिया। अचानक से राहुल गांधी के दुकान में आते ही दुकान के मालिक स्टैनली को सुखद आश्चर्य हुआ।
स्टैनली ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी दुकान के रास्ते से भारत जोड़ो यात्रा का पैदल मार्च गुजरने के बारे में सुना था। हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राहुल उनकी दुकान पर रुकेंगे। लेकिन यह उनकी उम्मीद से परे था कि नाश्ते के लिए राहुल उनकी दुकान पर रुके। स्टैनली ने बताया कि इससे वह बेहद खुश हैं।
चाय की दुकान के मालिक ने कहा, मैं काफी हैरान था जब एक वीआईपी गेस्ट मेरी दुकान पर आया और चाय व नाश्ता किया। मैंने सुना था कि राहुल गांधी की यात्रा इधर से गुजरेगी। राहुल गांधी मेरी दुकान पर आएंगे, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। मैं भी दुकान से पदयात्रा को देख रहा था।
स्टैनली ने बताया कि राहुल गांधी के यहां पहुंचने के पांच मिनट पहले एक आदमी आया और हमसे कहा कि राहुल गांधी यहां चाय पीने आएंगे और मुझे टेबल साफ करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि राहुल ने चाय-नाश्ता किया, बिस्कुट और केले खाए। मैं दुकान में अकेला था। चाय पीने के बाद उन्होंने मुझे फोटो लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया, वह बहुत खुश थे, उन्होंने मेरे साथ तस्वीरें लीं। यह पहली बार है जब कोई महान नेता मेरी दुकान पर आया है।