फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: एक महिला और दो बच्चे नदी में बहे, मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर थी नदी

Sun, 30 Apr 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

पुलिस ने बताया कि तीनों खेत से लौट रहे थे और उफनती धारा को पार कर रहे थे, तभी जिले के औराद तालुक के हेदगापुर गांव में यह घटना हुई।
विज्ञापन
नदी में बच्चे डूबे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बीदर में मूसलाधार बारिश के कारण रविवार को एक महिला और उसके दो बच्चे नदी में बह गए।  मूसलाधार बारिश के कारण नदी रविवार को उफान पर थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों खेत से लौट रहे थे और उफनती धारा को पार कर रहे थे, तभी जिले के औराद तालुक के हेदगापुर गांव में यह घटना हुई।

महिला की पहचान सुनंदा (45 वर्षीय), बेटे सुमित (10 वर्षीय) और बेटी ऐश्वर्या (16 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें