घायल व्यक्ति ने अपने बयान में बताया कि उसकी पत्नी हमेशा उससे पेंशन को लेकर बहस करती थी। पीड़ित ने कुछ दिन पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र के ठाणे में कल्याण सिटी में एक महिला ने दो अन्य लोगों की मदद से अपने 61 वर्षीय पति को मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घरेलू विवाद के कारण महिला ने अपने पति को आग लगाकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
पेंशन को लेकर हुआ विवाद
महिला का साथ देने वाले दो अन्य आरोपियों में एक उसी की बेटी का दोस्त था। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायल व्यक्ति ने अपने बयान में बताया कि उसकी पत्नी हमेशा उससे पेंशन को लेकर बहस करती थी। पीड़ित ने कुछ दिन पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
पुलिस ने बताया कि आठ दिसंबर को दोनों युवकों ने पीड़ित पर हमला किया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इसके बाद पीड़ित की पत्नी ने आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।