फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: टी20 सीरीज से पहले रिंकू को अतिरिक्त अभ्यास की जरूरत, कप्तान बोले- निडर होकर खेलेंगे

Sun, 10 Dec 2023 10:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

सार

IND vs SA T20 Series 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगी। भारत इस सीरीज बाद अफगानिस्तान के साथ खेलेगा और जून में सभी टीमें टी20 विश्व कप में नजर आएंगी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज से दोनों टीमें अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी करेंगी। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम होगी, क्योंकि इसी सीरीज से विश्व कप के लिए टीम का संयोजन तय होगा। हालांकि, आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों की फॉर्म के आधार पर टीम में बदलाव होंगे। इस सीरीज से पहले रिंकू सिंह ने अतिरिक्त अभ्यास की जरूरत जताई। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि अगर टीम निडर होकर खेलती है तो नतीजे भारत के पक्ष में रहेंगे।
विज्ञापन


अतिरिक्त अभ्यास करना होगा: रिंकू
मैच से पहले रिंकू सिंह ने कहा "मैंने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा। रफ्तार अधिक है लिहाजा तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा। पहले सत्र का मैंने बहुत मजा लिया चूंकि मौसम अच्छा था। राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था। उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाए रखूं। मैं 2013 से उत्तर प्रदेश के लिए पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहा हूं लिहाजा मुझे इसकी आदत है। चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है। मैं जितना संयम के साथ खेलूंगा, उतना ही अच्छा खेल सकूंगा।"

सूर्यकुमार बोले- निडर होकर खेलेंगे
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा "विश्वकप में मिली हार से निराश थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली सीरीज जीत से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निडर क्रिकेट खेला और हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा ही खेलने की जरूरत है। मैंने खिलाड़ियों से बस यही कहा कि वे वही करें जो वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें