फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राप्तीसागर एक्सप्रेस में महिला से लूटे गए ढाई लाख रुपये के गहने, रेलवे पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Mon, 06 Jun 2022 08:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

 बेबी तिवारी ने बताया कि वे अपने बेटे के उपनयन सहित अन्य कई समारोह होने के कारण वे अपने सोने के आभूषणों सहित अन्य गहने साथ ले जा रही थीं। बेबी तिवारी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ट्रेन में वे लूटी भी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर की एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बेबी तिवारी कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस से तमिलनाडु के सेलम जा रही थीं। जब ट्रेन बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक युवक ट्रेन में उनसे उनका बैग छीनकर भाग गया। उन्होंने मौके पर मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन तब तक लुटेरा फरार हो गया था। पीड़िता के मुताबिक, बैग में उनके सारे गहने थे, जिनकी कीमत तकरीबन ढाई लाख रुपये थी।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, वह रविवार को कोचुवेली-राप्तीसागर एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तमिलनाडु के सेलम जाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ निकली थीं। उन्होंने बताया कि सेलम में उनके पति पिछले चार वर्षों से तैनात है। उन्होंने बताया कि वह कभी-कभार ही ट्रेन से यात्रा करती थी। पीड़ित महिला ने बताया कि सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने गोरखपुर से ट्रेन के 2AC कोच का टिकट किया था। 

 बेबी तिवारी ने बताया कि वे अपने बेटे के उपनयन सहित अन्य कई समारोह होने के कारण वे अपने सोने के आभूषणों सहित अन्य गहने साथ ले जा रही थीं। बेबी तिवारी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ट्रेन में वे लूटी भी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


घटना को याद करते हुए बेबी तिवारी ने बताया कि जब सोमवार की सुबह करीब चार बजे जब ट्रेन नागपुर पहुंची तो 20 साल के एक लड़के ने उनका हैंडबैग छीन लिया। उस हैंडबैग में ही उनके सारे गहने थे। उन्होंने बताया कि उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन धीमी गति से चल रही ट्रेन से वह कूदकर भाग गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रेन को रोकने के लिए आरपीएफ और अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें तत्काल कोई मदद नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मेरे पास 2.50 लाख रुपये के आभूषण और कुछ नकदी थी। बेबी तिवारी ने बताया कि उन्होंने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें