फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: मुंबई में महिला पर तेजाब से हमला, गंभीर रूप से घायल, वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 01:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे महिला पर तेजाब फेंका गया, जब वह पानी भर रही थी। आरोपी ने पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसे भागने की कोशिश करते हुए पास से पकड़ लिया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग इलाके में शुक्रवार तड़के एसिड हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के जानने वाले 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सतर्क किया गया था, जहां उसे हमले के बाद ले जाया गया था। पुलिस उपायुक्त सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। हमला पिछली रंजिश के कारण किया गया था।

अधिकारी ने कहा किसुबह साढ़े पांच बजे महिला पर तेजाब फेंका गया, जब वह पानी भर रही थी। आरोपी ने पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसे भागने की कोशिश करते हुए पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (ए), 307, 504, 506 के तहत हत्या के प्रयास, तेजाब से गंभीर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें