फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बंधा मिला विवाहिता का नग्न शव, रेप की आशंका

Sun, 22 May 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी

सार

  • खीरी के गांव की घटना, रेप की आशंका, नहीं हो पाई शिनाख्त
  • साड़ी के फंदे से गला कसा मिला, मौके पर संघर्ष के साक्ष्य 
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों के बीच जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव मोहदियापुर में शनिवार सुबह एक विवाहित युवती का शव नग्न अवस्था में पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। मौके के हालात साफ-साफ कह रहे हैं कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। उसके कपड़े और चूड़ियां पास में ही तितर-बितर हालत में पड़ी पाई गईं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही अपराधियों का कुछ पता लग सका है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार आने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


यह शव लखनऊ-दिल्ली हाईवे से महज सौ मीटर की दूरी पर भगवानदीन के गन्ने के खेत में पापलुर के खेत में पेड़ से बंधा पड़ा था। जमीन पर पड़ी हुई हालत में मृत महिला की साड़ी उतरी हुई थी और उसका एक सिरा महिला के गले से बंधा हुआ था, जबकि दूसरा पेड़ से बांधा गया था। उसके मुंह से खून निकल रहा था और जीभ बाहर निकली हुई थी।

इससे यह भी माना जा रहा है कि गले में फंदा डालकर उसे लटकाया गया और दम निकलने के बाद साड़ी का दूसरा सिरा पेड़ से बांध दिया गया। मौके पर देखने से लगता है कि वहीं हत्यारों और महिला के बीच संघर्ष हुआ। साड़ी के अलावा बाकी उतरे हुए कपड़े भी शव के पास ही पड़े थे। मोतियों की माला और चूड़ियां टूटी हुई हालत में कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ी थीं। साक्ष्य इशारा कर रहे हैं कि घटना में एक से अधिक लोगों शामिल रहे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या की भी आशंका

हत्या - फोटो : Getty
शव पर सबसे पहले निगाह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की पड़ी। इसके थोड़ी देर बाद ही काफी संख्या में लोग जुट गए, मगर उनमें से कोई पहचानता नहीं था। इससे माना गया कि महिला कहीं और की रहने वाली है, उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। चेहरा गोल और रंग सांवला है। कद काठी सामान्य है। उसकी मांग में सिंदूर भरा था। साड़ी लाल रंग की थी और उस पर पीले फूलों की छाप थी। 

शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसओ पसगवां विजय यादव का  मानना है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। बोले, रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश में आसपास के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को भी बुलाया, मगर किसी ने नहीं पहचाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें