फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: किराये के घर में प्रसव के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार; गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 08 Apr 2025 01:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)

सार

मलप्पुरम के एसपी विश्वनाथ आर ने बताया कि पुलिस को पता है कि प्रसव के दौरान पति के अलावा और कौन-कौन लोग वहां मौजूद थे। हम इसमें उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच करेगी कि क्या आरोपी और अन्य लोग यह प्रचार कर रहे थे कि घर पर प्रसव सुरक्षित है?
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मलप्पुरम में किराए के घर में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अत्यधिक खून बह जाने की वजह से जान गंवाने वाली महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पति सिराजुद्दीन पर अपनी मृत पत्नी के शव को एर्नाकुलम जिले के पेरुंबवूर स्थित अपने घर ले जाकर सबूत नष्ट करने का प्रयास करने का भी मामला दर्ज किया गया है। सोमवार रात पति को गिरफ्तार किया गया।

'पति ने घर पर ही प्रसव के लिए दबाव डाला'
मलप्पुरम के एसपी विश्वनाथ आर ने बताया कि पुलिस को पता है कि प्रसव के दौरान पति के अलावा और कौन-कौन लोग वहां मौजूद थे और वे इसमें उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच करेगी कि क्या आरोपी और अन्य लोग यह प्रचार कर रहे थे कि घर पर प्रसव सुरक्षित है। अधिकारी ने कहा, 'प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पति ने घर पर ही प्रसव के लिए दबाव डाला।' 
विज्ञापन


पीड़िता की पांचवीं गर्भावस्था 
उन्होंने आगे कहा कि यह पीड़िता की पांचवीं गर्भावस्था थी। इसमें पहले दो बच्चे अस्पताल में हुए थे और बाकी तीन घर पर हुए थे। अधिकारी ने कहा कि पति अलप्पुझा का मूल निवासी था और उसकी कमाई उसके यूट्यूब चैनल और धार्मिक प्रवचनों से होती थी। वे शायद अपने पेशे के सिलसिले में मलप्पुरम चले गए थे।

पति शव को पेरुंबवूर ले गया
पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय महिला अस्मा ने 5 अप्रैल की शाम को बच्चे को जन्म दिया और उसी रात अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति अगले दिन शव को पेरुंबवूर ले गया, लेकिन पुलिस उसके घर पहुंची और शव को पास के तालुक अस्पताल ले गई।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना पर चिंता जताई थी
एक दिन पहले राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की थी और इसे जानबूझकर की गई हत्या के बराबर बताया था। उन्होंने कहा था कि केरल सबसे कम मातृ और शिशु मृत्यु दर वाला राज्य है, लेकिन हाल के दिनों में समाज में कुछ नकारात्मक रुझान सामने आए हैं। यह बेहद चिंताजनक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें