फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सूटकेस में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; नौसेना का कर्मचारी रिश्वतखोरी में गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 09:24 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुम्बई में निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर एक बंद सूटकेट में महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुंबई मेट्रो निर्माणाधीन स्थल पर एक सूटकेस मिला, जिसमें एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा, शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास संदिग्ध सूटकेस मिला। जिसमें एक महिला का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, महिला की पहचान नहीं
मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेट्रो निर्माणाधीन क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होगी, हालांकि अभी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 

घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कम्प है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मामले में अहम सुराग के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने नौसेना के एक चिकित्साकर्मी को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने नौसेना के एक चिकित्साकर्मी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोप है कि नौसेना का यह चिकित्साकर्मी रिश्वत लेकर नौसेना में भर्ती होने वाले जवानों की मेडिकल की कमियों को छिपा लेता था। सीबीआई ने बताया कि आरोपी चिकित्साकर्मी भारतीय नौसेना के मुंबई के कोलाबा में स्थित हॉस्पिटल स्टेशन में तैनात था। आरोपी चिकित्साकर्मी नौसेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों से 30 हजार रुपये लेकर उन्हें चिकित्सीय जांच में गलत फायदा देता था और उनकी चिकित्सीय कमियों को छिपाकर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी करता था। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 22 नवंबर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल सीबीआई मामले में विस्तृत जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें