फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बदला लेने के लिए महिला ने रची साजिश, पड़ोसी के मानसिक रूप से कमजोर बेटे को घिनौने काम के लिए उकसाया

Thu, 07 Aug 2025 12:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

महाराष्ट्र में बदला लेने के लिए एक महिला ने पड़ोसी के मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटे को घिनौने काम के लिए उकसाया है। मामले में रबाले पुलिस ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। बच्चों का मेडिकल चेकअप कराया गया है और उनकी काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के घनसोली गांव में समाज को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने पड़ोसी से झगड़ों का बदला लेने के लिए ऐसी घिनौनी साजिश रची, जिससे सभी हैरान हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पड़ोसी के मानसिक रूप से कमजोर 10 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर उसकी ही छह साल की बहन के साथ यौन शोषण करने को कहा और इसका वीडियो भी बना लिया। यही नहीं, उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी फैला दिया। इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने रबाले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Eknath Shinde: 'मोदी बाबा से फाइटर प्लेन चाहिए', पीएम मोदी से मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने बताई पोते की फरमाइश

महिला पर लगे गंभीर आरोप
पुलिस ने आरोपी महिला पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें धारा 79- किसी महिला की मर्यादा का अपमान करने के लिए शब्द, इशारा या हरकत और धारा 352- जानबूझकर किसी को अपमानित करना और दंगा भड़काने की कोशिश। इसके साथ धारा 356(2)- बदनाम करने की साजिश और धारा 351(2)- धमकी देना या डराना शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला पर पॉक्सो एक्ट (बच्चों के यौन शोषण से संरक्षण कानून) की धाराएं भी लगाई गई हैं। जिनमें गंभीर यौन शोषण, अश्लील मकसद से बच्चे का इस्तेमाल, साजिश और उकसाने का आरोप भी शामिल है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है, क्योंकि महिला ने वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra Accident: गढ़चिरौली में भीषण हादसा, चार नाबालिगों की मौत और दो घायल; ट्रक की चपेट में आए सभी लोग

क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला और आरोपी महिला एक ही मोहल्ले में रहती हैं और उनके बीच पहले से झगड़े होते रहते थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी अक्सर उसे गालियां देती थी और धमकाती थी। इसी के बाद बदले की भावना से आरोपी ने 10 साल के मासूम लड़के को उसकी छोटी बहन के साथ यौन शोषण करने के लिए उकसाया। लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, और उसे यह समझ ही नहीं थी कि वह क्या कर रहा है। यह सब महिला ने खुद वीडियो में रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें