फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Air Force: विंग कमांडर दीपिका मिश्रा, कैप्टन राहुल सिंह समेत इन्हें मिला वायु सेना पदक, देखें तस्वीरें

Mon, 15 Aug 2022 12:44 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा और ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह समेत कई को वीरता के लिए 'वायु सेना पदक' से सम्मानित किया गया है। देखें जाबांजो की तस्वीरें...
विज्ञापन
विंग कमांडर दीपिका मिश्रा, ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देश 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम मना रहा है, 15 अगस्त के इस खास अवसर हमारे देश के जाबांजों को भी उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा और ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह समेत कई को वीरता के लिए 'वायु सेना पदक' से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


विंग कमांडर दीपिका मिश्रा
विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को पिछले साल अगस्त में मध्य प्रदेश में अचानक आई बाढ़ में उनकी भूमिका के लिए वीरता के लिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया है। तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच किए गए ऑपरेशन में उन्होंने 47 लोगों की जान बचाने में मदद की थी।

विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह और रवि नंदा
ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह और रवि नंदा ने पिछले साल काबुल, अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन 'देवी शक्ति' में उनकी भूमिका के लिए वीरता के लिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया। कई खतरों के बावजूद अधिकारियों ने विभिन्न मिशनों में काबुल में सी-17 और सी-130 परिवहन विमानों को उतारा था।

विज्ञापन



स्क्वाड्रन लीडर दिलीप गुरनानी
भारतीय वायु सेना के गरुड़ विशेष बल के अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर दिलीप गुरनानी ने जम्मू-कश्मीर के वागड में ऑपरेशन के दौरान पिछले साल अक्टूबर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को करीब से खत्म करने के लिए वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है।



फ्लाइट लेफ्टिनेंट डी रवींद्र राव
फ्लाइट लेफ्टिनेंट डी रवींद्र राव को एक साथी जगुआर लड़ाकू विमान पायलट की जान बचाने के लिए वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है, रवींद्र के साथी का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर और रनवे से फिसल गया था। एक जटिल और खतरनाक बचाव अभियान में पायलट रवींद्र राव ने दुर्घटनाग्रस्त विमान से दूसरे पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें