फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: ‘महाराष्ट्र को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे’, प्रधानमंत्री मोदी बोले- समृद्ध है राज्य का भविष्य

Sat, 13 Jul 2024 07:09 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास , सशक्त वर्तमान है और समृद्ध भविष्य का सपना है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र वह राज्य है, जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका है। 

विज्ञापन
मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मुंबई पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा,‘मुंबई में जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, उससे महानगर की आसपास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दुनियाभर के निवेशकों ने तीसरे कार्यकाल के लिए हमारी सरकार का स्वागत किया है।’

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, देश में कौशल विकास और रोजगार की जरूरत है। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। वहीं, विपक्ष की हर नीति युवाओं से विश्वासघात और रोजगार को रोकने वाली है। अब इनकी पोल खुल रही है। देश की जनता उनके हर झूठ और प्रपंच को नकार रही है। मोदी ने कहा कि देश में जब कहीं पुल बनता है, रेलवे ट्रैक बनता है या सड़क बनती है तो किसी न किसी को रोजगार मिलता ही है। भारत में जैसे-जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर की गति तेज हो रही है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में ये अवसर और बढ़ने वाले हैं।

एनडीए सरकार ही स्थिरता ला सकती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा,‘लोग जानते हैं कि एनडीए सरकार ही स्थिरता और स्थायित्व प्रदान कर सकती है। तीसरी बार शपथ लेने के बाद मैंने कहा था कि तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार तीन गुना तेजी के साथ काम करेगी।’ 
विज्ञापन


महाराष्ट्र को आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास है। महाराष्ट्र के पास सशक्त वर्तमान है और महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना है। महाराष्ट्र वह राज्य है, जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका है। महाराष्ट्र के पास उद्योग, कृषि और आर्थिक क्षेत्रों की ताकत है। इसी ताकत ने मुंबई को देश की आर्थिकी का केंद्र बनाया है। इसी ताकत से महाराष्ट्र को दुनिया का सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है।’

 

तीन वर्षों में आठ करोड़ नौकरियां उत्पन्न कीं- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा, ‘हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने रोजगार को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते तीन वर्षों में भारत में आठ करोड़ नई नौकरियां उत्पन्न की गईं। यह आंकड़ा उन लोगों के लिए कड़ा जवाब है, जो रोजगार को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे थे। भारत को स्किल डेवलपमेंट और रोजगार की आवश्यकता है और हमारी सरकारी इस दिशा में सही ढंग से काम कर रही है।’
 

राजग सरकार गरीबों-वंचितों को दे रही प्राथमिकता
पीएम ने कहा, एनडीए सरकार गरीबों और वंचितों को प्राथमिकता दे रही हैं। नई सरकार के शपथ लेते ही हमने गरीबों के लिए पक्के घर और किसानों से जुड़े बड़े फैसले किए हैं। अभी तक 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। 3 करोड़ और गरीबों को पक्के घर मिलेंगे। इसमें महाराष्ट्र के भी लाखों गरीब दलित और आदिवासी परिवार शामिल हैं। मोदी ने कहा कि एक अच्छा आवास हर परिवार की जरूरत ही नहीं, बल्कि उसकी गरिमा से भी जुड़ा है। इसलिए हम शहरों में रहने वाले गरीब और मध्यवर्ग दोनों का सपना पूरा करने जुटे हैं।

 

सद्भाव और सौहार्द में ही समृद्धि का रास्ता
पीएम ने कहा, हमें याद रखना है कि सद्भाव और सौहार्द में ही समृद्धि का रास्ता निहित है। महाराष्ट्र की धरती में छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. आंबेडकर, महात्मा फुले, सावित्री फुले, अन्ना साठे, लोकमान्य तिलक और वीर सावरकर जैसे अनेक महान संतानों की विरासत है। इन महापुरुषों ने जिस प्रकार के सशक्त राष्ट्र की कल्पना की थी हमें उस दिशा में आगे बढ़ना है।

गौरतलह है कि पीएम मोदी ने मुंबई पश्चिमी उपनगर के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स, ठाणे-बोरीवली टि्वन टनल परियोजना (16600 करोड़), गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड ट्विन टनल परियोजना (6300 करोड़), मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना (5540 करोड़), कल्याण यार्ड रिमॉडलिंग परियोजना (813 करोड़), छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्लेटफार्म विस्तारित योजना (52करोड़), लोकमान्य तिलक टर्मिनस नया प्लेटफार्म विस्तारीकरण (64 करोड़) और नवी मुंबई में तुर्फे स्थिति गतिशक्ति मल्टिमॉडल कार्गो टर्मिनल (27करोड़) शामिल हैं। मोदी ने कहा, मुंबई और उसके आसपास के आगामी बुनियादी ढाचा परियोजनाओं से शहर के आसपास के इलाको में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। पालघर जिले के वाढवण में 76000 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए बंदरगाह से 10 लाख रोजगार मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें