फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: पुलिसकर्मी ने सड़क पर की पत्नी से मारपीट, महिला कांस्टेबल भी थी साथ, दोनों निलंबित

Sat, 28 Aug 2021 02:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पणजी

सार

  • पत्नी ने अपने पति को एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा
  • कांस्टेबल अपनी प्रेमिका से साथ कार के अंदर था, पत्नी ने पकड़ा तो की मारपीट
विज्ञापन
गोवा पुलिस, goa police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस में एक हेड कांस्टेबल की पत्नी ने अपने पति को एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा। सड़क पर काफी देर तक ड्रामा चला। झगड़े में पति ने पत्नी के कथित तौर पर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुरुष कांस्टेबल को उसकी महिला मित्र कांस्टेबल के साथ निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि उसे एक महिला कांस्टेबल के साथ उसकी पत्नी ने सड़क के किनारे खड़ी कार में रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट की गई। हालांकि पास खड़े लोगों ने उसको मारपीट करने से रोक दिया।

घटना गुरिम जंक्शन पर हुई जहां हेड कांस्टेबल अपनी प्रेमिका से साथ कार के अंदर था। पत्नी ने अपने पति की कार खड़ी देखी और उसे चेक करने के लिए गई। जैसे ही उसने गाड़ी का दरवाजा खोला तो अपने पति को महिला कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पति अर्द्धनग्न अवस्था में गाड़ी से बाहर निकला और पत्नी के साथ सड़क पर ही मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी महिला मित्र भी गाड़ी में बैठी थी, जिसका पूरा वीडियो किसी ने शूट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें