फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में उठा कन्हैया का मुद्दा, 'विपक्ष ने की राजद्रोह कानून खत्म करने की मांग'

Wed, 16 Mar 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत उसके बाकी साथियों पर लगे राजद्रोह के आरोप का मुद्दा विपक्ष ने राज्यसभा में उठाया। इस दौरान विपक्ष ने एक सुर में राजद्रोह कानून को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन


चर्चा की शुरूआत सीपीएम की ओर से की गई। उन्होंने पूछा कि आखिर जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार, उमर खालिद और उनके साथियों पर राजद्रोह का मामला क्यों दर्ज किया गया?

सीपीएम के नेतृत्व में उठाए गए इस मुद्दे को दूसरी विपक्षी पार्टियों से भी समर्थन मिला। सभी ने एक सुर राजद्रोह कानून खत्म करने की मांग की। 

बता दें कि जेएनयू के छात्र उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य पर देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। खालिद और भट्टाचार्य पर दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार


राजद्रोह के आरोप में ही 12 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

इन छात्रों पर जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन करने और इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी का आरोप लगा था। हालांकि बाद में कन्हैया कुमार को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया।

2 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने कन्हैया कुमार को अंतरिम जमानत दी थी। जेल से रिहाई के बाद कन्हैया कुमार ने जेएनयू लौटकर एक बार फिर छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें