फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर दिए भाषण में क्यों उठाया पीओके-बलूचिस्तान का मुद्दा?

Fri, 26 Aug 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचीर से पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन का मामला उठाया था। पीएम मोदी के भाषण में इनके जिक्र की वजह क्या थी, यह अब सामने आया है। जिन शीर्ष अफसरों की सलाह पर पीएम का भाषण तैयार किया गया था, उनमें से एक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पीएम को अधिकारियों ने बलूचिस्तान और पीओके की बात भाषण में नहीं करने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने कहा था कि भारत और पाक दोनों परमाणु संपन्न देश हैं, भाषण में बलूचिस्तान और पीओके की बात करना ठीक है, लेकिन 15 अगस्त के मौके पर ऐसी बात करने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकता है। 

अधिकारियों के सुझाव को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दरकिनार कर दिया था। पाक की तरफ से लगातार हो रही कश्मीर विरोधी गतिविधियों से मंत्रिमंडल के सभी नेता और पीएम मोदी गुस्सा थे। सभी ने पाकिस्तान के प्रति आक्रामक रुख अख्तियार करने की सलाह पीएम को दी थी। पीएम ने भी सभी की राय से सहमति जताई और भाषण में बलूचिस्तान और पीओके का जिक्र किया।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हमें हर उस कदम पर अमल करना चाहिए, जो जरूरी है। वहीं, पीएमओ, विदेश मंत्रालय, रक्षा और गृह मंत्रालय ने पीएम के भाषण पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें