फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: क्या चुनाव वाकई स्वतंत्र और निष्पक्ष हो रहे हैं? कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Wed, 19 Mar 2025 03:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से ईवीएम और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, 'प्राथमिक मतदाता सूची और पूरक मतदाता सूची के बीच इतनी भिन्नता क्यों है? उन्होंने पूछा कि एक दिन इस्तेमाल और तीन-चार दिनों तक स्टोर रूम में रखे जाने पर भी ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत कैसे रह सकती है?
विज्ञापन
मनीष तिवारी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य वोटर लिस्ट और पूरक वोटर लिस्ट में इतना बड़ा अंतर क्यों है? इसके अलावा, उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की बैटरी को लेकर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bill Gates: अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य और तकनीक को लेकर हुई बात

ईवीएम की बैटरी पर भी पूछे सवाल
मनीष तिवारी ने कहा, 'जब ईवीएम चुनाव के पूरे दिन इस्तेमाल होती है और फिर तीन-चार दिनों तक स्टोर रूम में रखी जाती है, तो इसकी बैटरी 99 फीसदी तक कैसे रह सकती है?' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इन अहम सवालों का जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

 

'क्या चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?'
उन्होंने आगे कहा, 'जो भी चुनाव हो रहे हैं, क्या वे वास्तव में स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं?' कांग्रेस सांसद के इन सवालों से एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया को लेकर बहस छिड़ गई है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - मानहानि मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी राहत, व्यक्तिगत पेशी से छूट जारी रखी

ये पहली बार नहीं है, जब विपक्षी दल की तरफ से चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाया गया है। वहीं कई मौकों पर चुनाव आयोग की तरफ से तमाम दलों की शंकाओं का भी उत्तर दिया गया है। फिलहाल कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के इन आरोपों पर आयोग की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आएगी इसका सभी को इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें