फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bill Gates: बिल गेट्स ने पीएम मोदी समेत कई नेताओं से की मुलाकात, विकसित भारत और बेहतर भविष्य को लेकर हुई चर्चा

Wed, 19 Mar 2025 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिल गेट्स ने बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विकसित भारत को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले उन्होंने जेपी नड्डा के बीच सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की थी। बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
बिल गेट्स और पीएम मोदी। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति कारोबारी और मशहूर परोपकारी शख्सियत बिल गेट्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिल गेट्स के साथ "शानदार बैठक" की। दोनों ने प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्थिरता पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। बिल गेट्स, जेपी नड्डा से मिलने संसद भवन पहुंचे। दोनों के बीच सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा हुई। बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन

 
मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमेशा की तरह, बिल गेट्स के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में तकनीक, नवाचार और स्थिरता सहित विविध मुद्दों पर बात की।

वहीं, बिल गेट्स ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत के विकास, 2047 में विकसित भारत के मार्ग और स्वास्थ्य, कृषि, एआई और अन्य क्षेत्रों में रोमांचक प्रगति के बारे में बहुत अच्छी चर्चा हुई। जो आज प्रभाव पैदा कर रहे हैं। यह देखना प्रभावशाली है कि भारत में नवाचार स्थानीय और वैश्विक स्तर पर किस तरह प्रगति को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन




चंद्रबाबू नायडू से इन मुद्दों पर हुई बात
बिल गेट्स और चंद्रबाबू नायडू के बीच स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और रोजगार सृजन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर बात हुई। बिल गेट्स से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि गेट्स फाउंडेशन की मदद से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। बिल गेट्स से मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर 'स्वर्ण आंध्र प्रदेश 2047' के दीर्घकालिक लक्ष्य को पाने के लिए गेट्स फाउंडेशन की भूमिका की सराहना की। 

ये भी पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan: बिल गेट्स ने शिवराज सिंह से की मुलाकात, कृषि और ग्रामीण विकास में साझेदारी पर हुई बात
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान से भी मिले बिल गेट्स
बिल गेट्स ने बुधवार को संसद का भी दौरा किया, जहां बजट सत्र चल रहा है। इससे पहले सोमवार को बिल गेट्स ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस चर्चा में खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास और कृषि में एआई और मशीन लर्निंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा, 'गेट्स फाउंडेशन कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ काम कर रहा है और हम नए क्षेत्रों में सहयोग की योजना बना रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- Bill Gates: बिल गेट्स ने 50 साल बाद जताया इस बात का अफसोस, कहा- ‘पढ़ाई पूरी कर लेता तो…’



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें