फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'पूरा देश ही PM मोदी का परिवार, अपने कार्यकाल में नहीं ली एक भी छुट्टी', भाजपा का लालू पर पलटवार

Mon, 04 Mar 2024 06:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Politics: भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएम मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है। 2014 में पीएम बनने के बाद उन्होंने पहली दिवाली सीमा पर जवानों के साथ मनाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने दस वर्षों में दस घंटे की भी छुट्टी नहीं ली है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। पटना में एक रैली के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर टिप्पणी की। वहीं, एक दिन बाद भाजपा ने उन पर पलटवार किया। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लालू ने प्रधानमंत्री के खिलाफ निचले स्तर के शब्दों का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

त्रिवेदी ने कहा, "लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार के विषय में यह बात कही, तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि पीएम मोदी के लिए पूरा देश ही उनका परिवार है। हम सब लोग अपने परिवार के साथ होली-दिवाली मनाते हैं। लेकिन मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली दिवाली सीमा पर जवानों के साथ मनाई थी। उसके बाद से अब तक हर साल उन्होंने सीमा की चौकियों पर जवानों के दिवाली मनाई है। पिछले 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से भी उन्होंने 'मेरे परिवारजनों' का कहा था। यह उनका परिवार है।"

'पीएम ने 10 साल में नहीं ली 10 घंटे की छुट्टी'
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में 10 घंटे की भी छुट्टी नहीं ली। विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "इंडी गठबंधन के लिए कोई भी हिंदू नहीं है। उनके लिए हिंदू पिछड़े, दलित, सवर्ण, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, कन्नड़, तेलुगु, मराठी, पंजाबी और यहां तक कि हिंदी भी है, लेकिन हिंदू नहीं है। क्योंकि आपको टुकड़े में ही देखना है। आपकी नजर ही वो टुकड़े वाली है। देश के टुकड़े-टुकड़े करके एक परिवार ने एक जमाने में सत्ता पाई और आज वो एक टुकड़े के ऊपर गिद्ध दृष्टि लगाए हुए है कि हुकूमत मिल जाए।"  

पटना की रैली में लालू यादव ने क्या कहा
लालू यादव ने पटना में पार्टी की जन विश्वास महा रैली में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा, "ये मोदी क्या है? नरेंद्र मोदी इन दिनों परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें बताना चाहिए कि उनके पास परिवार और बच्चे क्यों नहीं हैं। जिन लोगों के ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें वे (पीएम मोदी) वंशवादी राजनीति बता रहे हैं। आपके परिवार नहीं है...आप हिंदू भी नहीं हैं। हर हिंदू अपनी मां के मरने पर मुंडन कराता है, लेकिन आपने अपनी दाढ़ी और बाल क्यों नहीं कटवाए, इसका जवाब दीजिए।"

140 करोड़ लोग मोदी का परिवार: नित्यानंद राय
वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश में 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री मोदी का परिवार हैं। उन्होंने कहा, "मोदी के परिवार का मतलब 140 करोड़ लोगों का परिवार है। देश के 140 करोड़ लोग पीएम मोदी का परिवार हैं। लालू यादव को अपने परिवार की तरह प्रदेश की जनता की परवाह नहीं है। ऐसे लोग क्या कर सकते हैं, जिनका आधार ही भ्रष्टाचार और पारिवारिक वंशवाद पर आधारित है? इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं।"

पीएम मोदी ने भी दिया जवाब
लालू प्रसाद यादव के आरोपों पर पीएम मोदी ने तेलंगाना की जनसभा में परोक्ष रूप से जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि 'भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में डूबे विपक्षी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। जिनका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत ही मेरा परिवार है।'
विज्ञापन

गठबंधन की हताशा खुलकर सामने आ रही : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भ्रष्टाचार मामले में सजायाफ्ता लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया गया व्यतिगत हमला इंडी गठबंधन की निम्न सोच का एक उदाहरण है। चुनावों में जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने और पराजय से हताश-निराश यह लोग खुलकर परिवारवाद, तुष्टीकरण की पैरवी में राजनीतिक मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं।

लालू को पता होना चाहिए कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी समूचे देश को अपना परिवारजन मानते हैं और पूरा देश उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानता है। अपने बेटे-बेटियों को सत्ता दिलाने के लिए आतुर लालू यादव और इंडी गठबंधन के लोग केवल और केवल अपने परिवार की चिंता करते हैं, वहीँ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के 140 करोड़ नागरिकों की भलाई के लिए हर क्षण काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हार से भयभीत इंडी गठबंधन के नेताओं की बौखलाहट से स्पष्ट है कि इनकी सियासी जमीन सरक चुकी है और जनता का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें