फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar: 'पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं', संजय राउत का अमित शाह को पत्र; आगे की रणनीति भी बताई

Mon, 11 Aug 2025 09:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि उच्च सदन के उनके कुछ सहयोगी सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि वे वास्तव में धनखड़ को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए संजय राउत ने लिखा अमित शाह को पत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। शिवसेना सांसद ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का के बारे में जानने के लिए यह पत्र लिखा है। उन्होंने दावा किया है कि उनसे संपर्क करने के प्रयास असफल रहे हैं। दरअसल, धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


संजय राउत ने 10 अगस्त को अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा, 'हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह वर्तमान में कहां हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है? इन मामलों पर कोई स्पष्टता नहीं है। राज्यसभा के कुछ सदस्यों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।' शिवसेना-यूबीटी नेता ने सोमवार को 'एक्स' पर यह पत्र साझा किया।

'देश इन सवालों की सच्चाई जानने का हकदार'
राउत ने कहा कि दिल्ली में अफवाहें फैल रही हैं कि धनखड़ को उनके आवास तक सीमित कर दिया गया है और कथित तौर पर वह सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'उनसे या उनके कर्मचारियों से कोई संपर्क नहीं हुआ है, जो गंभीर चिंता का विषय है।' उन्होंने कहा, 'हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ आखिर क्या हुआ? वह कहां हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है? क्या वह सुरक्षित हैं? देश इन सवालों की सच्चाई जानने का हकदार है।'
विज्ञापन





उद्धव ठाकरे ने भी धनखड़ के बारे में पूछा था
पिछले हफ्ते शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धनखड़ के बारे में पूछा था। उन्होंने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'पूर्व उपराष्ट्रपति अब कहां हैं? इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।' राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि उच्च सदन के उनके कुछ सहयोगी सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि वे वास्तव में धनखड़ को लेकर चिंतित हैं।

'आप मेरी भावनाओं को समझेंगे'
राउत ने कहा, 'सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से पहले मैंने आपसे यह जानकारी मांगना उचित समझा। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी भावनाओं को समझेंगे और धनखड़ के वर्तमान ठिकाने, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में वास्तविक जानकारी प्रदान करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें