फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब संसद में खिलौने को मिली सीट!

Mon, 27 Feb 2017 01:18 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन की संसद में एक सांसद अपने सहयोगियों के गैरहाजिर रहने पर सवाल उठाने के मकसद से अपने साथ एक खास तरह का खिलौना लाए और उसे संसद की एक खाली सीट पर रख दिया। उन्होंने संसद में सांसदों की गैर मौजूदगी पर कटाक्ष करने के लिए ऐसा किया। यूक्रेन के निर्दलीय सांसद बोरीस्लाव बेरेजा एक अंडाकार खिलौने के साथ संसद पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये डच कलाकार मारग्रेट वान ब्रीवूर्ट की बनाई कलाकृति से मिलता-जुलता खिलौना था। ये कलाकृति डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज को सांकेतिक तौर पर दर्शाती है। ये कलाकृति रूस और यूक्रेन में इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

बेरेजा की इस कोशिश को लेकर इंटरनेट पर लोग दो भागों में बंटे हुए हैं।

बेरेजा कहते हैं कि 322 सांसदों में से 150 से ज्यादा सांसद उस वक्त संसद में मौजूद नहीं थे। लेकिन ये खिलौना जरूर वहां मौजूद था और वो भी यूक्रेन के लोगों की तरह अपने सांसदों के आने का इंतजार कर रहा था कि सांसद आएं और अपना काम करें। यूक्रेन के लोगों के विपरीत उसके पास न कोई समय की कमी थी और न ही सब्र की।

बेरेजा की इस कोशिश को लेकर इंटरनेट पर लोग दो भागों में बंटे हुए हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा है, " ये लगता तो मजेदार है लेकिन यह दुखी करने वाला है।" जबकि एक दूसरे यूजर का मानना है कि यह "घृणित" है।  यूक्रेन के सांसदों की यह छवि बनी हुई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लपरवाह है और उनकी जगह पर उनके सहयोगी उनके वोटिंग कार्ड का इस्तेमाल वोट देने के लिए करते हैं जिसे 'पियानो वोटिंग' कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें