फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू आजमी बोले- अगर, पेट्रोल होगा तो आग लगेगी ही

Tue, 03 Jan 2017 11:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अबू अाजमी
विज्ञापन
महाराष्ट्र सपा प्रमुख विधायक अबू आजमी ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बंगलूरू में 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर कहा है कि अगर कहीं पेट्रोल होगा तो आग लगेगी ही और जहां शक्कर गिरी होगी वहां चींटी जरूर आएगी।
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति उनके इस तरह के बयान को आपत्तिजनक मानते हुए महिला आयोग ने उन्हें समन जारी किया है। अबू आसिम आजमी ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना के लिए उनके पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आज मार्डन जमाने में औरत जितनी नग्न नजर आती है उन्हें फैशनेबल कहा जाता है।

यह पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव है। अपनी संस्कृति से दूर होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अगर मेरी बहन-बेटी सूरज डूबने के बाद  गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाए और उसका भाई या पति साथ नहीं है तो यह उचित नहीं है। भारतीय संस्कृति में पुरुष और महिलाओं के बीच एक निश्चित अंतर होता है। आजमी ने कहा कि उनके इस बयान से बहुत से लोग नाराज होंगे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये हकीकत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें