फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का मिताली को मिला ईनाम, बनीं कप्तान 

Tue, 03 Jan 2017 10:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : getty
विज्ञापन

विज्ञापन
आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट क्वालीफायर्स के लिए मिताली राज भारत की 14 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगी। क्वालीफायर्स तीन से 21 फरवरी तक कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले बैंकाक में एशिया कप टी-20 में हिस्सा लिया था जहां टीम अपना खिताब बचाने में सफल रही थी। भारतीय टीम की दो सदस्य हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना इस समय ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग में खेल रही हैं। भारतीय टीम ग्रुप ए में श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाईलैंड के साथ है।

भारतीय टीम का पहला मुकाबला सात फरवरी को मेजबान श्रीलंका से होगा। उससे पहले टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ एक अभ्यास मैच खेलेगी। हर टीम पहले दौर में चार-चार मैच खेलेगी। उसके बाद दोनों ग्रुप से तीन-तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। सुपरसिक्स दौर में शीर्ष चार टीमें आठ टीमों के आईसी विश्व कप में शामिल होंगी। विश्व कप का आयोजन 26 जून से 23 जुलाई तक इंग्लैंड में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम इस प्रकार है:
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, तिरुष कामिनी, वेदा कृष्णमूर्ति, देविका वैद्यया, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, सुकन्या परिदा, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें