फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya case: अफवाहों को रोकने के लिए आगे आए व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन, एप की सेटिंग में किए बदलाव

Sat, 09 Nov 2019 04:48 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से विवाद का मुद्दा रहे अयोध्य मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अंतिम फैसला सुनाएगा। फैसले के मद्देनदर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी और चाक-चौबंद किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ समाचारों से माहौल बिगड़ने न पाए इसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स से भी अपील की गई है कि मामले से संबंधित ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जो स्थिति खराब करे। 

विज्ञापन


वहीं, सौहार्द कायम रखने के लिए देशभर के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिनों ने भी एक पहल की है। इसके तहत ग्रुप्स की सेटिंग बदलकर ऐसा किया जा रहा है जिससे ग्रुप में मैसेज भेजने का अधिकार केवल एडमिन को ही रहेगा। ग्रुप के अन्य सदस्य इस दौरान कोई मैसेज नहीं भेज सकेंगे। अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक ऑडियो, वीडियो या टेक्स्ट मैसेज वायरल न करें।

बता दें कि कुछ महीने पहले व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी मैसेज पर लगाम लगाने के लिए व्हाट्सएप ने एक फीचर जारी किया था जिसके बाद ग्रुप का पूरा कमांड एडमिन के हाथ में है। ऐसे में अयोध्या फैसले को लेकर कई बड़े ग्रुप के एडमिन ने सेटिंग्स बदल दी है। ऐसे में एडमिन को छोड़कर कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज नहीं भेज पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें