फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: कोलकाता में किशोर ने पिता के अवैध संबंध के चलते की महिला की हत्या; मां समेत तीन लोग किए गए गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 06:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Crime: कोलकाता पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में एक किशोर उसकी मां और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पिता के अवैध संबंध के चलते किशोर ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ईएम बाईपास में गुरुवार शाम को सड़क किनारे चाय की दुकान पर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। कथित तौर पर एक किशोर ने महिला के साथ अपने पिता के अवैध संबंध के बारे में जान लिया था। मामले में पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला रात करीब 9 बजे प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास ढाबे पर धारदार हथियार से घायल अवस्था में मिली। उसे एनआरएस अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वारदात में शामिल तीन लोग किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि घटना से पहले व्यक्ति की पत्नी, उसका बेटा और एक 22 वर्षीय व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंच थे। सील लेन के निवासी की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तीनों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्नी और बेटे को इस संबंध का पता चल गया था और उन्होंने व्यक्ति की कार का पता लगाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी बताया कि हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। 

भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
राजधानी में हुई इस हत्या ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है, विपक्ष ने पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक्स पर सरकार की आलोचना की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवती का पीछा किया गया और सार्वजनिक रूप से उस पर हमला किया गया, फिर भी कोलकाता पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस पर भी सुकांत मजूमदार ने बोला हमला
मजूमदार ने अपने पोस्ट में लिखा 'विफल मुख्यमंत्री कृपया प्रतिक्रिया दें और इस्तीफा दें! आधी रात को, एक युवती का खुलेआम सड़क पर पीछा किया गया और उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, फिर भी उनके नेतृत्व में अक्षम, चाटुकारिता करने वाली कोलकाता पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की? चाहे वह सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टरों के लिए शौचालय हो या कोलकाता का भीड़भाड़ वाला इलाका, यह राज्य धीरे-धीरे महिलाओं के लिए मौत के जाल में तब्दील होता जा रहा है'। उन्होंने आगे लिखा- 'चाहे अक्षम मुख्यमंत्री कितना भी झूठा दावा करें कि कोलकाता सबसे सुरक्षित शहर है, लेकिन वास्तविकता यह है कि उनके कार्यकाल में राज्य में महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें