फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: मालदा के कंगारू कोर्ट में TMC कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, पांच घायल; सात लोग हिरासत में

Fri, 28 Nov 2025 03:57 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक ‘सलिशी सभा’ के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि टीएमसी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना में पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई कंगारू कोर्ट (सलिशी सभा) अचानक हिंसा में बदल गई। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ता इकरामुल शेख (45) पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए। एसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


विवाद की जड़: खेत में ट्रैक्टर ले जाने पर शुरू हुआ तनाव
घटना कालीचक थाना क्षेत्र के राजनगर में हुई, जहां दो स्थानीय टीएमसी नेताओं इकरामुल शेख और बूथ अध्यक्ष शमसुल शेख के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। दोनों ने पुलिस से भी संपर्क किया था, लेकिन परिजनों का दावा है कि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई। मामला उस समय गंभीर हो गया जब मंगलवार को खड़ी मक्के की फसल को एक ट्रैक्टर ने नुकसान पहुंचा दिया। विवाद निपटाने के लिए स्थानीय टीएमसी नेताओं ने राजनगर मॉडल मदरसा में ‘सलिशी सभा’ बुलाई।

ये भी पढ़ें:- 'इमरजेंसी में इलाज से इंकार नहीं कर सकते अस्पताल', अदालत का सख्त आदेश; मरीज को स्थिर करना अनिवार्य
विज्ञापन


बैठक में बढ़ा तनाव, शमसुल ने निकाला हथियार
चश्मदीदों के अनुसार, सुनवाई के दौरान स्थानीय नेता ने शमसुल को कान पकड़कर उठक-बैठक करने को कहा। इससे गुस्साए शमसुल ने अचानक एक धारदार हथियार निकालकर इकरामुल पर हमला कर दिया। हमले में इकरामुल बुरी तरह घायल हो गए और आसपास मौजूद कई लोग भी जख्मी हो गए। इकरामुल को मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: ऑनलाइन टिकट वालों को दुर्घटना बीमा, ऑफलाइन यात्रियों से भेदभाव? अदालत ने रेलवे से मांगा जवाब

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
भाजपा ने घटना को राज्य में कानून-व्यवस्था की नाकामी बताया। जिला महासचिव बिष्णुजीत रॉय ने कहा टीएमसी के शासन में पुलिस प्रशासन खत्म हो चुका है। लोग मजबूरन ऐसी बैठकों में न्याय ढूंढ रहे हैं। वहीं टीएमसी ने इसे पारिवारिक विवाद बताया। जिला महासचिव बिष्णुजीत घोष ने कहा भाजपा हर घटना में टीएमसी को घसीटने की कोशिश करती है। कानून अपना काम करेगा।

अन्य वीडियो:-

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें