फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े बोल: प्रज्ञा ठाकुर का ममता पर निशाना, कहा- बंगाल में ताड़का की सरकार, मुमताज का लोकतंत्र

Thu, 06 May 2021 01:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हिंसा को लेकर भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल सरकार पर विवादित टिप्पणी की है। प्रज्ञा ठाकुर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी की प्रचंड जीत के बाद से हिंसा भड़क गई। चुनाव परिणाम के बाद मचे खून खराबे में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हिंसा को लेकर भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल सरकार पर विवादित टिप्पणी की है। प्रज्ञा ठाकुर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और लिखा- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि अब लोगों को असम में शरण लेनी पड़ रही है। इसके लिए एकमात्र उपाय राष्ट्रपति शासन और एनआरसी ही है। संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। हालांकि, प्रज्ञा ठाकुर की पोस्ट के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। किसी ने इसे कश्मीर बनने की शुरुआत बताया, तो किसी ने इसे भाजपा की हार की खीज बताया है। वहीं कुछ लोगों ने इसके लिए भाजपा को भी घेरा है।
 

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कहर से लाशों के ढेर से बेखबर प्रज्ञा सिंह अचानक प्रकट हुई। वह भी बंगाल व ममता बनर्जी को लेकर। प्रज्ञा बंगाल मे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही हैं। वे यह भी बतातीं कि भोपाल में कितनी मौतें हुई तो बेहतर होता।
विज्ञापन





बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने पिछले चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था। इसके बाद से वे कई मुद्दों पर विवादित टिप्पणी कर चुकी हैं, जिनसे भाजपा को किनारा करना पड़ा। ताजा मामले में इसी तरह की टिप्पणी कंगना रनौत कर चुकी हैं, जिनका ट्वीटर हैंडल सस्पेंड किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें