फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल हिंसा: जय श्रीराम के नारे पर भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, दो घायल

Thu, 27 Jun 2019 02:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुगली
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच जारी हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए दिन भाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा घटना हुगली की है। यहां जय श्रीराम के नारे को लेकर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया है। हालात तब और बेकाबू हो गए जब वहां पुलिस पहुंची। कुछ लोगों ने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान एक शख्स को गोली लग गई। 

विज्ञापन





रिपोर्ट्स के अनुसार हुगली के बाथनगोरा आशपारा गांव में भाजपा के एक कार्यकर्ता शाधोन बाउल ने आरोप लगाया है कि जय श्रीराम का नारा लगाने पर टीएमसी कार्यकर्ता नाराज हो गए और उनके साथ मारपीट की। घालय बाउल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस हालात को काबू करने के लिए पहुंची लेकिन उसपर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। इसी बीच एक शख्स के सीने पर गोली लग गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि गोली किसने चलाई थी। पुलिस का कहना है कि बेकाबू भीड़ द्वारा रिवॉल्वर छीनने की कोशिश के दौरान गोली चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें