फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: बाबुल सुप्रियो ने भाजपा के पांच विधायकों के पार्टी छोड़ने का किया दावा, मजूमदार बोले- टीएमसी देख रही 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'

Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस नेता बाबुल सुप्रियो ने संभावना जताई कि भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक अब पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस नेता बाबुल सुप्रियो ने रविवार को अपनी पूर्व पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया। उन्होंने संभावना जताई कि भाजपा के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक जल्द ही पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, पांच विधायकों में से एक विधायक अंबिका रॉय ने रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है। साथ ही भाजपा के एक वफादार सिपाही बने रहने की इच्छा जताई।

बाबुल सुप्रियो ने बंगाली में ट्वीट किया, "भाजपा में एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं। आज पांच विधायक और चले गए। शिव बाबू (राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के अभियान की देखरेख की थी) अब तक कैलाश पर्वत पर जा चुके होंगे। यदि आप बंगाली केकड़ों को ढूंढना चाहते हैं जो आपको पीछे से खींचेंगे तो मुरलीधर लेन (प्रदेश भाजपा का पता) पर जाएं।"
विज्ञापन


राजनीतिक रूप से शक्तिशाली मतुआ समुदाय के पांच असंतुष्ट विधायक- मुकुटमोनी अधिकारी (राणाघाट दक्षिण), सुब्रत ठाकुर (गायघाटा), अंबिका रॉय (कल्याणी), अशोक कीर्तनिया (बोनगांव उत्तर) और असीम सरकार (हरिंगहाटा) ने भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट द्वारा गठित विभिन्न समितियों से हटाए जाने के बाद भाजपा विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया था।

पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा: सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। हम उन्हें नई समितियों में शामिल करेंगे। उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना होगा।

मजूमदार ने पांच लोगों के टीएमसी में शामिल होने के दावे पर कहा, "ममता पश्चिम बंगाल के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा करने के लिए वह कृत्रिम तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। लोगों को काम पर रखने के लिए भर्ती की जा रही है, लेकिन सब व्यर्थ है। एक कहावत है 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने', उन्हें ऐसे सपने देखने दो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें