फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: छात्रों से मारपीट के आरोप में घिरे टीएमसी विधायक, घर के बाहर जमा हुए लोग, किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 04:59 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के नदिया में टीएमसी विधायक बिमलेंदु सिन्हा रॉय पर छात्रों से मारपीट का आरोप लगा है। रास्ता न देने पर हुए विवाद के बाद लोगों ने विधायक के घर का घेराव किया। विधायक ने इसे भाजपा की साजिश बताया है, जबकि भाजपा ने इसे विधायक की अपनी गलती छिपाने की कोशिश कहा है।
विज्ञापन
विधायक बिमलेंदु सिन्हा रॉय (टीएमसी विधायक) - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक बिमलेंदु सिन्हा रॉय विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने घर लौट रहे कुछ छात्रों पर हमला किया। इस घटना से नाराज छात्रों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को विधायक के घर के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, विधायक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


करीमपुर से विधायक बिमलेंदु सिन्हा रॉय ने दावा किया कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक सोची-समझी साजिश है।यह घटना रविवार रात नदिया जिले के मुरुटिया पुलिस स्टेशन के तहत बलियाडांगा गांव में हुई।

क्या है मामला?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कक्षा 12 के कई छात्र मुरुटिया के बलियाडांगा इलाके में प्राइवेट ट्यूशन पढ़कर अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी समय विधायक भी एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। आरोप है कि विधायक की कार ने बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन छात्रों ने रास्ता नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर विधायक अपनी कार से बाहर निकल आए। इसके बाद उनकी छात्रों के साथ तीखी बहस हुई। छात्रों का आरोप है कि विधायक ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  SIR: बंगाल एसआईआर में बांग्लादेशी नागरिक की पहचान, चुनाव आयोग का दावा- आरोपी के पास दोनों देश का वोटर कार्ड

स्थानीय ने किया जमकर हंगामा
इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। वे बड़ी संख्या में विधायक के घर के सामने इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि विधायक अपने घर से बाहर आएं और अपनी इस हरकत के लिए बिना शर्त माफी मांगें। मामले की सूचना मिलते ही मुरुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विरोध प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा।

क्या बोले विधायक?
विधायक रॉय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह केवल छात्रों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी समय इलाके के कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें अपमानित करने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह इस तरह के किसी भी काम में शामिल नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने उन्हें कई तरह से परेशान करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
दूसरी ओर, भाजपा ने विधायक के इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। स्थानीय भाजपा नेता गौरांग दास ने कहा कि विधायक अपनी गलतियों को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि छात्र और गांव के लोग सच्चाई जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता सही समय पर इस झूठ का करारा जवाब देगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें