फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: चिटफंड घोटाले में एक और टीएमसी नेता को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा में कैश बरामद

Fri, 02 Sep 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

कोलकाता के न्यूटाउन स्थित उनके फ्लैट में तलाशी के दौरान करीब 80 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। साथ ही एक बिना लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिटफंड घोटाले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हलीशहर नगर पालिका अध्यक्ष एवं सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के नेता राजू साहनी को शुक्रवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसके घर से भारी मात्रा में कैश और हथियार भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के न्यूटाउन स्थित उनके फ्लैट में तलाशी के दौरान करीब 80 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। साथ ही एक बिना लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि उनके विदेशी बैंकों के अकाउंट के बारे में भी सीबीआई को पता चला है।

सीबीआई की टीम सुबह से ही उनके घर में तलाशी अभियान चला रहा थी। सूत्रों के अनुसार, घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सीबीआई अधिकारियों ने सहनी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर सन्मार्ग कॉआपरेटिव नामक चिटफंड कंपनी को संरक्षण देने के नाम पर मोटी रकम लेने का आरोप है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस चिटफंड मामले की जांच के दौरान कंपनी के लोगों से पूछताछ में सीबीआई को सहनी के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी थी। इसके बाद आरोप है कि सहनी जांच में सीबीआइ को सहयोग नहीं कर रहे थे। जिसके बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, एक अन्य टीम ने हलीशहर स्थित उनके पैतृक आवास पर भी छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें