फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता में कपड़ा कंपनी के कार्यालय से 35 लाख नकद जब्त, एसटीएफ ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 11 Feb 2023 05:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और एंटी-राउडी शाखा (एआरएस) की संयुक्त टीम ने कॉटन स्ट्रीट स्थित एक कपड़ा कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 35 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
विज्ञापन
Cash Seized By STF - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में एक व्यावसायिक केंद्र से 35 लाख रुपये नकद जब्त किए। साथ ही मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और एंटी-राउडी शाखा (एआरएस) की संयुक्त टीम ने कॉटन स्ट्रीट स्थित एक कपड़ा कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 35 लाख रुपये नकद जब्त किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक 35 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि अभी भी छापे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कंपनी का मालिक यह नहीं बता सका कि उसने अपने कार्यालय में इतनी नकदी क्यों रखी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पैसा हवाला लेनदेन के लिए था। हमने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

वाहन से एक करोड़ रुपये नकद बरामद
बता दें, बंगाल पुलिस गुरुवार को कोलकाता के गरियाहाट इलाके में एक वाहन से एक करोड़ रुपये नकद बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में वाहन के मालिक से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पैसे के हवाला से जुड़े होने का संदेह है। हम पैसे भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


टी-शर्ट के कॉलर में सोना छिपाकर ला रहा युवक हवाईअड्डे से गिरफ्तार
टी-शर्ट के कॉलर में सोना छिपाकर ला रहे नीर सलीम मोहम्मद को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दबोच लिया। वह बैंकॉक से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा था। अधिकारियों ने तलाशी में उसकी टी शर्ट के कॉलर से 346.22 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें