फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निगमों के चुनावों की घोषणा की, 22 जनवरी को होगा मतदान

Tue, 28 Dec 2021 01:48 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयुक्त सौरव दास ने घोषणा करते हुए कहा कि 22 जनवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान के लिए नामांकन 28 दिसंबर से शुरू होगा। नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी है।
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनकड़ और राज्य चुनाव आयुक्त सौरव दास - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी ) ने सोमवार को घोषणा की कि चार नगर निगमों- सिलीगुड़ी, चंदननगर, विधाननगर व आसनसोल के चुनाव 22 जनवरी को कराए जाएंगे।

विज्ञापन


हावड़ा नगर निगम के विभाजन के प्रस्ताव को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद के बीच आयोग ने हावड़ा के लिए चुनाव की तारीख घोषित नहीं की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सौरव दास ने यहां अपने कार्यालय में घोषणा करते हुए कहा कि 22 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 दिसंबर से शुरू होगी।

दास ने संवाददाताओं से कहा, "नामांकन की आखिरी तारीख तीन जनवरी है। इसके अगले दिन नामांकन की जांच की जाएगी। छह जनवरी को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।’’
विज्ञापन


इन चार में से आसनसोल 106 सीटों के साथ सबसे बड़ा नगर निगम है। इसके बाद सिलीगुड़ी में 47, चंदननगर में 33 और बिधाननगर में 41 वार्ड हैं। मतों की गिनती 25 जनवरी को होगी। दास ने कहा कि मतदान वाले क्षेत्रों में सोमवार से आदर्श आचार संहिता लागू होगी।

एसईसी ने कहा कि पुनर्मतदान, यदि कहीं होता है तो, वह 24 जनवरी को होगा। वोटों की गिनती 25 जनवरी को होगी। राज्यपाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने 24 नवंबर को हावड़ा नगर निगम से बल्ली नगर पालिका को अलग करने का प्रयास करने वाले द्विभाजन विधेयक को राज्य सरकार को कई प्रश्नों के साथ वापस भेज दिया था, जिसके लिए स्पष्टीकरण प्रदान नहीं किया गया है। 

एसईसी और पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय को बताया था कि 22 जनवरी को राज्य में पांच नगर निगमों और शेष नगर निकायों, जहां चुनाव होने हैं, 27 फरवरी को चुनाव कराने की योजना है। कोलकाता नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें