फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में 16 गिरफ्तार, खुद को बताते थे गूगल का अधिकारी

Wed, 22 Feb 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारी के मुताबिक, ये लोग ज्यादातर अमेरिका में रह रहे लोगों को फोन कर रहे थे और खुद गूगल या माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाले अधिकारी के रूप में पेश कर रहे थे। ये सभी अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से मुद्दों को हल करने में मदद की पेशकश कर रहे थे।
विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस ने शहर के टोपसिया और पड़ोसी साल्ट लेक सिटी से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग अमेरिका और यूरोप के  लोगों को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का अधिकारी बताकर ठगी करते रहे थे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, ये लोग ज्यादातर अमेरिका में रह रहे लोगों को फोन कर रहे थे और खुद गूगल या माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाले अधिकारी के रूप में पेश कर रहे थे। ये सभी अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से मुद्दों को हल करने में मदद की पेशकश कर रहे थे। ये आरोपी अपराध को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे थे। 

उन्होंने बताया, मदद की पेशकश करते समय आरोपी पीड़ितों के कंप्यूटर को अपने नियंत्रण में ले लेते थे और उनके बैंक खातों के विवरण अपने हाथ में ले लेते थे और फिर दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते थे। 
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 4 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 8 कंप्यूटर और कम से कम पांच हार्ड डिस्क ड्राइव जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2020 से इस अपराध में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें