फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: संदेशखाली मामले में BJP के हंगामे पर बिफरीं ममता, बोलीं- अपने जीवन में कभी अन्याय नहीं होने दिया

Thu, 15 Feb 2024 03:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संदेशखाली में महिलाओं के साथ कथित तौर पर हुए अत्याचार के आरोपों को लेकर भाजपा ने विधानसभा में जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ कथित तौर पर हुए अत्याचार के आरोपों को लेकर भाजपा ने विधानसभा में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद उसके विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा को संबोधित किया। ममता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी।
विज्ञापन


बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि संदेशखाली में राज्य महिला आयोग को भेजा, पुलिस दल बनाकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "हम संदेशखालि में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।" 

गौरतलब है कि संदेशखाली में स्थानीय लोगों की तरफ से टीएमसी के कुछ नेताओं पर अत्याचार के आरोप लगाए गए हैं। इस पर बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया और आगे भी नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा, "मैंने राज्य के महिला आयोग को वहां भेजा है और पुलिस की एक टीम का भी गठन किया है।"
विज्ञापन




ममता ने कहा कि राज्य सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए हरसंभव कदम उठाया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में 'बुरी ताकतों का खेल' जारी होने की बात कही। बता दें कि संदेशखाली में पिछले सात दिनों से लगातार महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके करीबियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शाहजहां पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के साथ जबरदस्ती की और उनका यौन उत्पीड़न भी किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें