फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: बांग्लादेशी महिला के लिए अनिर्धारित स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, एंबुलेंस की व्यवस्था भी की; जानें मामला

Sun, 23 Jul 2023 10:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा (पश्चिम बंगाल)

सार

Railways: भारतीय रेलवे ने एक बांग्लादेशी महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। जिस स्टेशन पर लंबी दूरी की इस ट्रेन को रोका गया, वहां उसका स्टॉपेज भी नहीं था।
विज्ञापन
नवजात - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने एक बांग्लादेशी महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। जिस स्टेशन पर लंबी दूरी की इस ट्रेन को रोका गया, वहां उसका स्टॉपेज भी नहीं था। बताया गया कि ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। इस वजह से महिला और उसकी नवजात को तत्काल चिकित्सीय मदद मुहैया कराने के लिए ट्रेन को रोकने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर मुंबई-हावड़ा मेल शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत बगनान स्टेशन पर रुकी। यह ट्रेन का निर्धारित स्टॉपेज नहीं था। आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों और दैनिक यात्री संघ की मदद से स्टेशन के बाहर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। जैसे ही ट्रेन बगनान पहुंची, महिला और नवजात शिशु को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के सतखिरा जिले की रहने वाली मंजिला खातून और उनके पति रेजाउल गाजी डॉक्टर्स से परामर्श लेने के इरादे से मुंबई गए थे। वे वहीं से लौट रहे थे। जब पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई, उसके बाद से ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद यात्रियों ने टिकट परीक्षक को सूचित किया। फिर यह जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


नर्सिंग होम के एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके बच्चे का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। दोनों हालत स्थिर बताई गई है। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि बच्चा समय से पहले पैदा हुआ था। बागनान स्टेशन के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को अनिर्धारित स्टेशन पर रोकने का निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें