फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: संदेशखली में TMC नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, निषेधाज्ञा लागू; इंटरनेट सेवाएं बंद

Sat, 10 Feb 2024 12:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के संदेशखली में महिलाओं के प्रदर्शन के बाद सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। स्थानीय महिलाएं एक टीएमसी नेता की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं। 
 
विज्ञापन
संदेशखली में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : एक्स/सोनू ओझा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के फरार नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन

हाथों में लाठी और झाड़ू लेकर स्थानीय महिलाओं ने संदेशखली के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है और जिले के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शेख शाहजहां पिछले महीने से फरार हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने कथित राशन घोटाले में उनके घर पर छापेमारी की थी। जिस दौरान भीड़ ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि शाहजहां और उनके गिरोह ने यौन उत्पीड़न के अलावा, बलपूर्व जमीन के पट्टों पर कब्जा किया है। इस बीच, शाहजहां के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए। जिससे तनाव और बढ़ गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें