... बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती
दीदी (ममता बनर्जी) आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। अगर ये हिंसा, ये अत्याचार ही करना था तो आपने मां-माटी-मानुष की बात क्यों की?
बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें
बंगाल में आपको भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, इसके लिए भाजपा सरकार जरूरी है। बंगाल में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। आपके कॉलेज, यूनिवर्सिटिज की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है।
टीएमसी का मंत्र ही है- जहां स्कीम, वहां स्कैम
स्कीम किसी भी सरकार की हो, किसी ने भी लागू की हो लेकिन टीएमसी स्कैम के लिए कोई न कोई तरीका निकाल ही लेती है। टीएमसी का मंत्र ही है- जहां स्कीम, वहां स्कैम। पीएम मोदी ने कहा कि आपको डबल इंजन की सरकार के रास्ते पर आने वाली हर रुकावट को दूर करते चलना है। भाजपा- स्कीम पर चलती है। टीएमसी- स्कैम पर चलती है