फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: हुगली से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी लापता! संसदीय क्षेत्र के इलाके में लगे पोस्टर

Thu, 16 Dec 2021 02:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता

सार

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की करतूत है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के पक्ष में रही हैं। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के लापता होने का पोस्टर उनके संसदीय क्षेत्र हुगली के पांडुआ इलाके में बुधवार सुबह सटा हुआ मिला। पोस्टर बीडीओ कार्यालय, पंचायत कार्यालय, तेलीपाड़ा जंक्शन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर चिपकाए गए थे, लेकिन उन पर किसी पार्टी या संगठन का नाम नहीं है। हस्तलिखित पोस्टरों में बंगाली में लिखा गया है, ''हमारे सांसद लॉकेट चटर्जी लंबे समय से लापता हैं। कृपया उनके ठिकाने के बारे में जानकारी दें।''

विज्ञापन


चटर्जी ने कहा- राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की करतूत
चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की करतूत है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के पक्ष में रही हैं। टीएमसी का नाम लिए बिना चटर्जी ने कहा, "इस गंदे खेल के पीछे इलाके में मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी शामिल हैं। लेकिन वे इस तरह से मुझे या भाजपा को बदनाम नहीं कर पाएंगे।" उन्होंने कहा, "मैं उत्तराखंड में हमारी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में शामिल हूं जहां चुनाव होने वाले हैं। साथ ही, मैं लोकसभा सत्र में भाग ले रही हूं।"


वहीं चुनचुरा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के बाद लॉकेट चटर्जी को लोकसभा क्षेत्र में नहीं देखा गया है।मजूमदार ने कहा कि चटर्जी कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में नहीं दिखाई दी, न ही चक्रवात राहत के दौरान। वह बहुत कम मौकों पर अपनी लोकसभा सीट के पांडुआ क्षेत्र में गई थीं। 2019 से एक या दो बार। उन्होंने दावा किया कि किसी टीएमसी कार्यकर्ता ने नहीं, बल्कि पांडुआ के लोगों ने ये पोस्टर लगाया हो, क्योंकि वे नागरिक हैं, वे सांसद को देखना चाहते हैं। उन्हें उनसे कुछ काम के लिए जरूरत होगी।”

विज्ञापन


चटर्जी को भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में चुनचुरा सीट से मैदान में उतारा था लेकिन वह मजूमदार से हार गई थीं। इस बीच, भाजपा ने लॉकेट चटर्जी को उत्तराखंड चुनाव का प्रभारी बनाकर भेजा है। हुगली युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश साव ने कहा, “शीघ्र ही नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले टीएमसी ऐसे पोस्टरों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। सांसद देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हुगली में सांसद ने कोरोना के टीके की व्यवस्था की हैं। जो पोस्टर साट रहे हैं, क्या वह उनके घरों पर बर्तन रखेंगी?”

भाजपा ने लगाया टीएमसी पर बदनाम करने का आरोप
भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य स्वप्न पॉल ने कहा, “तृणमूल पीछे से सांसद की बदनामी कर रही है, क्योंकि वे सामने से नहीं लड़ सकते। पांडुआ में तृणमूल मंत्री नजर नहीं आ रहे हैं। लॉकेट चटर्जी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है। जनादेश के बावजूद वह कोई काम नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए यह सब कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें