फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : कोलकाता में डकैतों ने 80 वर्षीय बंगाली लेखक का घर लूटा, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 16 Dec 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता शहर के चारु मार्केट इलाके के दक्षिणी हिस्से में डकैतों ने बंगाली लेखक सुनील जाना के घर में लूटपाट के साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके आवास पर काम करने वाले राजमिस्त्री के दिन का काम पूरा करने के बाद बदमाशों ने लेखक के घर में घुसने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता शहर के चारु मार्केट इलाके के दक्षिणी हिस्से में बुधवार शाम को डकैतों ने 80 वर्षीय बंगाली लेखक सुनील जाना के घर में लूटपाट की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

घर की पहली मंजिल पर पत्नी के साथ रहने वाले लेखक के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। अधिकारी ने कहा कि उनके आवास पर काम करने वाले राजमिस्त्री के दिन का काम पूरा करने के बाद बदमाशों ने लेखक के घर में घुसने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो लोगों ने दंपति को चाकू की नोंक पर पकड़ कर करीब 15,000 नकद, एक डेबिट कार्ड और एक मोबाइल फोन लूट लिया।लेखक और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया और प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हम अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लेखक और उनकी पत्नी से भी बात कर रहे हैं और उनके रेखाचित्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें