फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: गिरफ्तार अलकायदा के आतंकियों से कई राज्यों की पुलिस करना चाहती है पूछताछ, जानें पूरा मामला

Sun, 21 Aug 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उलाजा ब्यूरो, कोलकाता

सार

तेलंगाना और मध्यप्रदेश की पुलिस ने दोनों आतंकवादियों अब्दुल करीब उर्फ हबीबुल्लाह और काजी अहसान उल्लाह उर्फ हसन से पूछताछ के लिए बंगाल एसटीएफ से संपर्क किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल पुलिस की एसटीएफ द्वारा हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों से कई राज्यों की पुलिस पूछताछ करना चाहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना और मध्यप्रदेश की पुलिस ने दोनों आतंकवादियों अब्दुल करीब उर्फ हबीबुल्लाह और काजी अहसान उल्लाह उर्फ हसन से पूछताछ के लिए बंगाल एसटीएफ से संपर्क किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों ही राज्यों की पुलिस अपने राज्यों में इन दोनों आतंकवादियों के साथियों और नेटवर्क के बारे में पता लगाना चाहती है। दोनों राज्यों के पुलिस को आशंका है कि इनके तार कहीं न कहीं उनके राज्यों में जुड़े हो सकते हैं, क्योंकि बंगाल एसटीएफ को दोनों से पीछताछ में कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने उनके माड्यूल के कई सदस्यों के नाम का खुलासा किया है। आतंकियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुताबिक दोनों किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ में पता चला है कि वे राजधानी कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल की विभिन्न जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा नए आतंकियों की भर्ती कर उन्हें ट्रेनिंग और फंड उपलब्ध कराने का लक्ष्य था। इनसे पूछताछ में पता चला है कि कोलकाता के अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा आसपास के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में इनके कई साथी हैं, जो कट्टरपंथी मानसिकता वाले हैं। आने वाले दिनों में एसटीएफ कुछ और छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें