फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी नुपुर शर्मा के खिलाफ उठी आवाज

Fri, 10 Jun 2022 03:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल में भी लोगों ने इस मामले को लेकर विरोध जताया। 
विज्ञापन
नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुकी है। कोलकाता के पार्क सर्कस में शुक्रवार (10 जून) को सैकड़ों लोग एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। बता दें कि इस मामले में भाजपा पहले ही नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन जिंदल को बर्खास्त कर चुकी है। इस दौरान उलुबेरिया और हावड़ा जिलों में भाजपा के कार्यालय फूंक दिए गए। 

विज्ञापन

 
तेलंगाना में भी प्रदर्शन
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के विरोध में तेलंगाना में मक्का मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नुपुर शर्मा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

 



महाराष्ट्र में भी जुटे लोग
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया। 
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें