फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दिन में नौ नवजात शिशुओं की मौत, हडकंप

Thu, 07 Dec 2023 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
breaking news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में नौ नवजात शिशुओं की मौत की खबर आ रही है। इसके बाद बंगाल में हडकंप मच गया है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में हुई इस घटना पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने एक जांच समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का दावा है कि एसएनसीयू वार्ड की क्षमता 54 बच्चों की है, लेकिन करीब 100 नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। ज्यादातर बच्चे बेहद खराब हालत में रेफर किए गए थे और मौतें हो गईं। जानकारी के मुताबिक मरने वाले ज्यादातर बच्चों का वजन कम था।

सूत्रों के मुताबिक, कॉलेज के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि जंगीपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के नवीनीकरण के कारण सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। नतीजतन, अस्पातल पर मरीज भर्ती का दबाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें