फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: एनआईए टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, राज्यपाल आनंद बोस बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Sat, 06 Apr 2024 10:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, कोलकाता

सार

पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल ब्लास्ट आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमला किया गया। इस मामले में एनआईए द्वारा दो आरोपी  गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई। 

एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। यहां से जब एनआईए की टीम दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, आरोप है कि उसी समय  ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में  एनआईए के दो अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

एनआईए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा है कि भूपतिनगर में केंद्रीय पुलिस बल का बड़ा जत्था तैनात कर दिया गया है।  बता दें कि 2 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में रात करीब 11 बजे भयानक बम विस्फोट हुआ था। घटना में तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस इलाके में गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में कोर्ट के आदेश पर एनआईए ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ।


राज्यपाल बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी
उधर एनआईए अधिकारियों पर हुए हमले पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को डराने-धमकाने की यह प्रवृत्ति निंदनीय है। हम इससे निपटेंगे और और इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी।  राज्यपाल ने कहा कि ‘‘जांच एजेंसियों को परेशान करने की कोशिश से किसी को फायदा नहीं होगा’’ और इस मामले से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। 
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए एनआईए के दल पर ग्रामीणों ने शनिवार को हमला कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें