फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल के खड़गपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा; छह की मौत, चार घायल

Sat, 28 Oct 2023 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी धृतिमान सरकार ने बताया कि घटना सुबह हुई। लोगों ने बताया कि अचानक सीमेंट से लदे ट्रक ने फूलों से लदी वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन एक झटके से पलट गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा के देवलिया में शनिवार सुबह एक भयंकर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी धृतिमान सरकार ने बताया कि घटना सुबह हुई। लोगों ने बताया कि अचानक सीमेंट से लदे ट्रक ने फूलों से लदी वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन एक झटके से पलट गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी फूल व्यवसायी हैं। 

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि आज लक्ष्मी पूजा होने के कारण ये सभी फूल खरीदने देवलिया फूल बाजार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें