फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में बहस: राज्यपाल बोले- लोकतंत्र के लिए हिंसा ठीक नहीं, ममता ने यूं किया पलटवार

Wed, 05 May 2021 12:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। इस पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संवेदनहीन हिंसा को लेकर जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के समक्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद की शपथ ली। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़ के बीच हिंसा के मुद्दे को लेकर हल्की से बहस देखने को मिली।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि इस बेवजह हो रही हिंसा की घटनाओं का अंत हो और मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।
 

हालांकि ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि मेरे शपथ लेने से पहले तक राज्य में कानून व्यवस्था का दारोमदार चुनाव आयोग के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें