फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: चोरी के शक में बेटी को डंडे-बेल्ट से पीटा, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया यह कदम

Wed, 05 May 2021 12:34 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर

सार

असम के सिलचर में एक पिता का अपनी बेटी को बेदर्दी से मारने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पिता चोरी करने के शक में बेटी को बांस के डंडे और बेल्ट से मारता हुआ दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सिलचर से एक बेटी और पिता के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिलचर में रहने वाले एक पिता का वीडियो वायरल खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नाबालिग बेटी को मार रहा है। यही नहीं वीडियो में शख्स बंदूक की नोक पर बेटी को कपड़े उतारने पर मजबूर कर रहा है और बांस की छड़ी और बेल्ट से उसे पीट रहा है। 

विज्ञापन


पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो में बच्ची की मां उसे बचाती हुई नजर आ रही है। हालांकि पिता को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसियों की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने दीतुमोनी गोस्वामी ने बताया कि बच्ची को बचा लिया गया है और पिता हमारी हिरासत में है। 

बच्ची को चोरी के शक में पीटता था
गोस्वामी ने बताया कि मामले की शुरुआत के साथ ही हमने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये शख्स अपनी बेटी को इसलिए मारता था क्योंकि उसे अपनी बच्ची पर मूल्यवान चीजें चुराने का शक था। पुलिस ने बताया कि वीडियो में शख्स के पास एक बंदूक देखी गई है। 
विज्ञापन


अपलोड करने वाले शख्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज
पुलिस ने जानकारी दी कि शुरुआती पूछताछ करने के बाद शख्स को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसने वीडियो अपलोड की थी। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर करने की बजाय अगर ये शख्स सीधा पुलिस के पास ये वीडिया लाता तो हम अबतक एक्शन ले चुके होते। 

पुलिस ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके शख्स ने अपराध किया। ये वीडियो कई लोगों द्वारा शेयर की गई। जिन लोगों ने इस वीडियो को वायरल किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लड़की की माता से बात की। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बच्ची मानसिक आघात से गुजरी होगी, जिसकी हमें जानकारी है। इसलिए हम इनकी हर संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें