फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: महिला चिकित्सक की मौत मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार, सेना बोली- पुलिस जांच में कर रहे सहयोग

Sat, 24 Jun 2023 09:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मृतका प्रज्ञादीपा हलदर के भाई ने आत्महत्या के लिए उसकाने की शिकायत की थी। उसके बाद सेना अधिकारी कौशिक सर्वाधिकारी को एक सुसाइड नोट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रज्ञा हलदर का शव मिलने के बाद कौशिक सरबाधिकारी फरार था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। कर्नल पर आरोप है कि उसने अपनी 37 वर्षीय लिव-इन पार्टनर को आत्महत्या के लिए उकसाया। उसकी लिव इन पार्टनर का शव बैरकपुर छावनी में उसके आधिकारिक क्वार्टर में पांच दिन पहले लटका हुआ मिला था। तब से पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल की तलाश कर रही थी। आरोपी बैरकपुर आर्मी अस्पताल में तैनात था। जबकि उसकी लिव इन पार्टनर साथी एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थीं। दूसरी ओर, सेना ने कहा है कि जांच प्रक्रिया में सेना पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका प्रज्ञादीपा हलदर के भाई ने आत्महत्या के लिए उसकाने की शिकायत की थी। उसके बाद सेना अधिकारी कौशिक सर्वाधिकारी को एक सुसाइड नोट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रज्ञा हलदर का शव मिलने के बाद कौशिक सरबाधिकारी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि पकड़े जाने के बाद उसने दावा किया कि वह बीमार था और इलाज के लिए बैरकपुर कमांड अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार किया है।

जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं: सेना
इस संबंध में सेना की ओर बयान जारी कर कहा गया है कि सेना के अधिकारियों को यह बताया गया है कि 19/20 जून 2023 की रात को बैरकपुर छावनी के मांडली कॉम्प्लेक्स में लेफ्टिनेंट कर्नल कौशिक सरबाधिकारी के आवास में एक अप्राकृतिक मौत हुई थी। मृतका की पहचान प्रज्ञादीपा हलदर के रूप में की गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल सर्वाधिकारी बैरकपुर के बेस अस्पताल में तैनात हैं। अधिकारी को जांच के लिए 23 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।जांच प्रक्रिया में सेना द्वारा पुलिस अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें